
ओंकारेश्वर। आज यहां शॉर्ट सर्किट की वजह से दो दुकानों में आग लग गई। समाजसेवियों की मदद से बाल्टी से पानी डालकर एक दुकान की आग पर थोड़ा काबू पाया गया
तब तक फायर ब्रिगेड भी आ पहुंची और दुकान सहित पेड़ में लगी आग पर काबू पाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकानदार कुछ टाइम पहले ही दुकान बंद कर अपने घर के लिए निकला था
देखते ही देखते आग का मंजर भयानक हो गया फिलहाल किसी की जान माल का खतरा नहीं है लेकिन लगभग तीन से चार लाख का दुकानदारों का नुकसान बताया जा रहा है।
