कार साइड विवाद में सरपंच पर जानलेवा हमला, लाइसेंसी पिस्टल छीनकर मारी गोली

भोपाल: मिसरोद थाना क्षेत्र की सागर रॉयल होम्स कॉलोनी में कार हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले टीकरी गांव के सरपंच हरीश राजपूत के साथ मारपीट की और फिर उनकी लाइसेंसी पिस्टल छीनकर उन्हीं पर फायरिंग कर दी। पहला फायर मिस हो गया, जबकि दूसरी गोली उनके पैर में लगी, जिससे हड्डी टूट गई। घायल सरपंच का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना के बाद मिसरोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पूरा विवाद कॉलोनी के गेट पर खड़ी कार हटाने को लेकर शुरू हुआ था। घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था और रोड रेज की बढ़ती घटनाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले दतिया कलेक्ट्रेट पुलिस छावनी में तब्दील

Mon Jul 13 , 2026
दतिया: कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराने पहुंचेंगे। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद संध्या राय सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर […]

You May Like