रणजीत रोड और स्कीम 71 में यातायात सुधार की कार्रवाई

बाधक दुकानों के अतिक्रमण हटाए और फुटपाथ का सामान जब्त

इंदौर: प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने आज यातायात सुधार को लेकर रणजीत हनुमान रोड और स्कीम 71 में कारवाई की। इस दौरान सड़क पर यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाए और फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया गया.शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए जगह-जगह मुहिम चलाकर कार्रवाई की जा रही है. इस कारवाई में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस संयुक्त मुहिम चला रहे है. आज बड़ी संख्या में यातायात में बाधक दुकानों के शेड, अतिक्रमण, ओटले और अन्य बाधाएं हटाई गई।

फुटपाथ पर रखे सामान भी जप्त किए गए.आज झोन 15 में रंजीत हनुमान मंदिर से स्कीम नम्बर 71 सेक्टर बी मेन रोड तथा रंजीत हनुमान मंदिर से आदित्य हॉस्पिटल तक मेन रोड पर ट्रैफिक के सुगम बनाने के लिए कारवाई की गई. प्रशासन के संयुक्त दल ने दुकानों , मकानों, सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के चालान बनाए. फुटपाथ पर रखा एक ट्रक सामान जप्त किया. साथ ही 15 दुकानों के शेड अतिक्रमण हटाए गए। यातायात पुलिस द्वारा लगभग 50 वाहनों को चेतावनी दी गई.

इसी तरह यातायात सुधार के लिए झोन क्रमांक 02 के मच्छी बाज़ार से दरगाह चौराहा तक ओटले और फुटपाथ से अतिक्रमण तोड़े गए. कार्रवाई में दुकानों के बाहर फुटपाथ पर अस्थायी निर्माण हटाकर सड़क से लगभग 02 ट्राले सामान ज़ब्त किया गया। दुकानों के बाहर सामान रखने पर कुल 17 हजार 500 रुपए जुर्माना भी वसूला गया. दोनों इलाकों में कारवाई के दौरान एसडीएम राकेश परमार, यातायात थाना प्रभारी सीमा भंडारी, निगम जोनल अधिकारी सुनील जादौन, विनोद अग्रवाल, एआरओ सुरेंद्र खरे, सहायक सर्वेश तिवारी, मयंक बेतव एवं रिमूवल प्रभारी राजेंद्र यादव, विनीत तिवारी सहित निगम एवं यातायात के दस्ते मौजूद थे.

Next Post

बीएसएफ कैंटीन में सप्लाई पार्टनर बनाने के नाम पर ट्रांसपोर्टर से 47 लाख की धोखाधड़ी

Thu Jan 9 , 2025
ग्वालियर: ठगी का एक मामला और सामने आया है, जिसमें तीन लोगों ने एक ट्रांसपोर्टर को बीएसएफ कैंटीन में सप्लाई में अपना सहभागी बनाने के लिए उसके साथ 47 रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।पूरा मामला हजीरा थाना क्षेत्र के मां वैष्णो पुरम का है। ट्रांसपोर्टर को […]

You May Like