जबलपुर: तिलहरी, एकता मार्केट, सदर चौपाटी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने छापा मार कार्यवाही की। तिलहरी स्थित गुल पराठा एवं स्नैक्स सेंटर तिलहरी, कुल्हड़ चाय एंड बेकरी, यादव जूस सेंटर से पनीर, काबुली चने, मैदा,बेसन, बर्गर और सदर चौपाटी स्थित सुभान केक्स बेकर्स आइसक्रीम से आइस क्रीम, नूडल्स मोमोज सेंटर और कोलकाता कॉर्नर, मयंक चाट सेंटर सदर से बेसन सेव एव फुल्की का पानी सम्राट चाट से नमकीन, श्री साई चाट सेंटर से फुल्की का पानी, मनीष दोसा सेंटर से पनीर के नमूने संगीत किए गए।
ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए खाद्य निर्माण एवं विक्रय में स्वच्छता संबंधी विशेष सावधानियां रखने के निर्देश जारी किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यह खाद्य सुरक्षा प्रशासन निरंतर जंक फूड,स्ट्रीट एवं फास्ट फूड पर यह कार्यवाही कर रहा है संस्थानों में गंदगी पाए जाने अस्वच्छ कर परिस्थितियों में निर्माण किए जाने लाइसेंस प्रदर्शित न करने, फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड का प्रदर्शन न होने पर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे। सभी खाद्य नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला जांच हेतु भोपाल भेजा जा रहा है जांच में खाद्य सामग्री के नमूने अमानक पाए जाने पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमानुसार प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
