मोगा में फौजा सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी

मोगा (पंजाब), (वार्ता) मोगा के प्रसिद्ध देश भगत पार्क में दिवंगत धावक फौजा सिंह की प्रतिमा शीघ्र ही स्थापित की जाएगी। फौजा सिंह का 114 वर्ष की आयु में 14 जुलाई, 2025 को जालंधर के उनके पैतृक गांव ब्यास पिंड में एक मोटर वाहन की टक्कर से निधन हो गया था।

विश्व स्तर पर दौड़ने के दिग्गज सिंह के नाम कई आयु वर्ग के रिकॉर्ड दर्ज थे। उन्होंने 89 वर्ष की आयु में अपने दौड़ने के करियर की शुरुआत की।

100 वर्ष की आयु में, 2011 में टोरंटो वाटरफ्रंट मैराथन पूरी करके, वह मैराथन पूरी करने वाले पहले शताब्दी पुरुष बने।

प्रसिद्ध मूर्ति कलाकार मनजीत सिंह गिल और उनके भाई सुरजीत सिंह गिल इस प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। प्रसिद्ध मूर्तिकार एमएस गिल ने यूनीवार्ता से एक विशेष बातचीत में कहा, ”हम फौजा साहब की दो मूर्तियां बनाएंगे, एक मोगा के प्रसिद्ध देश भगत पार्क में स्थापित की जाएगी, जबकि दूसरी जालंधर में फौजा सिंह के परिवार को दी जाएगी।”

प्रसिद्ध ‘देश भगत पार्क’ इसी जिले के घल्ल कलां गांव में स्थित है। गिल ने बताया कि यह मूर्ति मिश्रित धातु और फाइबर ग्लास से बनेगी और साढ़े छह फीट ऊंची होगी।

गिल ने बताया कि उन्होंने और उनके भाई ने फौजा सिंह की मूर्ति बनाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि इस एथलीट ने देश को गौरवान्वित किया और लोगों के लिए प्रेरणा थे। ”हम कलाकार अपनी कला के माध्यम से ही उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं। हम उन लोगों की मूर्तियां बनाते हैं जो समाज में कुछ योगदान देते हैं। सिंह ने जो किया वह अद्वितीय था। उन्होंने देश को बहुत गौरवान्वित किया, उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया और उन्होंने बुजुर्गों को दिखाया कि स्वास्थ्य जीवनशैली का एक अभिन्न अंग है।”

गिल बंधुओं द्वारा संचालित देश भगत पार्क में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, मदन लाल ढींगरा, लाल बहादुर शास्त्री जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की कई मूर्तियां स्थापित हैं। देशभक्त हस्तियों के अलावा, बुल्ले शाह,उस्ताद नजमी जैसे कवियों और अल्बर्ट आइंस्टीन तथा नरेंद्र सिंह कपानी जैसे वैज्ञानिकों की मूर्तियां भी यहां स्थापित हैं।

सिख गुरुओं और भारतीय सेना के शहीदों जैसे धार्मिक व्यक्तियों की मूर्तियां पार्क की पवित्रता को और बढ़ाती हैं।

Next Post

एलएसजी ने भरत अरुण को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया

Thu Jul 31 , 2025
लखनऊ, (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए भरत अरुण को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, जिन्हें गेंदबाजी कोच के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान भारत की गेंदबाजी इकाई का मार्गदर्शन और प्रेरणा देने का श्रेय […]

You May Like