मंदिर परिसर में होगा भव्य आयोजन, जेल में मनेगा जन्मोत्सव

अशोकनगर:श्री कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को दोपहर युगल सरकार मंदिर में तैयारी को लेकर सर्व समाज की बैठक हुई। इस बैठक में सभी समाजों के लोगों ने हिस्सा लिया और आयोजन को भव्य बनाने पर चर्चा की। कुछ लोगों ने पिछले वर्षों के आयोजनों में बदलाव के सुझाव रखे।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर और आसपास के इलाके में भीड़ रहती है।

इसे देखते हुए एक रूपरेखा तैयार की गई है। दो वाहन पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे – एक रघुवंशी धर्मशाला में और दूसरा श्री कृष्णा संस्थान परिसर में। संस्थान के गेट और रघुवंशी धर्मशाला के पास तक बैरिकेडिंग की जाएगी। एक तरफ की सड़क को बंद रखा जाएगा। वाहनों का आवागमन दूसरी ओर से होगा। बैरिकेड किए गए स्थान को आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा। शनि मंदिर तक भी आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी।

बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। भगवान के जन्म महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत जेल से होगी। सबसे पहले जेल में जाकर भगवान का जन्मदिन मनाया जाएगा और कैदियों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके बाद शहर में भक्ति चल समारोह निकाला जाएगा। इस शोभायात्रा में भगवान की आकर्षक झांकियां और भक्त मंडलियां शामिल होंगी।

शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर पछाड़ीखेड़ा, फुट ओवर ब्रिज, गांधी पार्क, पुराना बाजार रोड़, प्रोसेशन रोड, सुराना चौराहा, इंदिरा पार्क से गांधी पार्क होते हुए मंदिर पहुंचेंगे। शहर में कई घंटों तक चल चल समारोह निकाला जाएगा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। रात को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा। सुबह से ही मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण होगा। आधी रात को भगवान कृष्ण का जन्म महोत्सव भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसे लेकर निज मंदिर की विशेष साज सज्जा की जाएगी। इस दौरान काफी देर तक आतिशबाजी भी की जाएगी।

Next Post

युवक की तलाई में डूबने से हुई मौत

Sun Aug 3 , 2025
देवास: भोरासा थाना अंतर्गत ग्राम पिपलिया खुर्द काकड पर बनी तलाई में देवेंद्र पिता भारत से गुजर 23 वर्ष निवासी ग्राम सिखेड़ी की पानी में डूबने से हुई मौत सूचना करता चेतन गुर्जर ने हम रहा अपने गांव के बाबूलाल गुर्जर के हाजिर थाना आकर सूचना दी कि मैं उपरोक्त […]

You May Like