इंदौर: खजूरी बाजार क्षेत्र में एक स्टेशनरी दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई. 26 हजार लीटर पानी से आग पर काबू पाया गया. आग लगते ही ऊपर रहने वाले 6 लोग तुरंत नीचे सड़क पर आ गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया.एसआई रुपचंद पंडित ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे पंचोली स्टेशनरी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क गई थी, आसपास लगे विद्युत डीपी और इलेक्ट्रॉनिक साइन बोर्ड को लेकर आग लगने की वजह सामने आई है.
आग ने शुरुआती दौर में ही विकराल रूप लेना शुरू कर दिया था, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंच गई. फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 25 हजार लीटर पानी और फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया. इस दौरान दुकान में रखा कागज, कॉपी-किताबें, स्टेशनरी सामान, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक हो गए. हालांकि दुकान के तलघर में बड़ी मात्रा में कागज का स्टॉक रखा था, लेकिन आग वहां तक नहीं पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ने से बच गया. आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मियों को कुछ हिस्सों को तोड़ना भी पड़ा, मामले में जांच की जा रही है.
