पुराने विवाद पर नाबालिग से की मारपीट

इंदौर. हीरानगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर तीन युवकों ने एक नाबालिग के साथ मारपीट कर दी. हमले में युवक घायल हो गया, पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि सुखलिया में रहने वाले 17 वर्षीय प्रथम यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि रात जोन नंबर 5 पानी की टंकी के पास उसे उसके पुराने दोस्त कान्हा शर्मा, बाबू राठौर और हनुमान राठौर मिले. इसी दौरान हनुमान ने पुराने विवाद को लेकर गालियां देना शुरू कर दीं. मना करने पर हनुमान ने हाथ में पहने कड़े से उसके गर्दन पर वार कर दिया, जिससे बाईं ओर चोट आई. बचाव करने पर कान्हा और बाबू ने भी गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट की. घटना में प्रथम के हाथ और गर्दन के पीछे चोट आई. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

अन्नदाता पर आफत: आमला में बोरिंग माफिया का आतंक, कम खुदाई और ज्यादा वसूली से किसान परेशान

Tue Apr 7 , 2026
बैतूल। बैतूल जिले के आमला ब्लॉक सहित आसपास के क्षेत्रों में बोरिंग मशीन संचालकों पर किसानों के शोषण के गंभीर आरोप सामने आए हैं। रबी फसल और गन्ने की कटाई के बाद सिंचाई के लिए बोर खनन की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर बाहरी एजेंटों द्वारा कथित रूप से मनमानी […]

You May Like