
गैरतगंज। शारदीय नवरात्रि पर गैरतगंज के ब्लॉक ग्राउंड में एक अनूठी और देशभक्ति से औतप्रोत झांकी का आयोजन किया गया है नव ज्योति दुर्गा उत्सव समिति के युवाओं द्वारा तैयार की गई इस झांकी की थीम ऑपरेशन सिंदूर है जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण हालात में प्रभावी भूमिका निभाने वाली महिला वीरांगनाओ को चित्रित किया गया है यह झांकी न केवल देवी दुर्गा की शक्ति को दर्शाती है बल्कि देश की सेवा में लगी हुई उन बहादुर महिलाओं को भी याद कर रही है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में अपना योगदान दिया इसमें भारतीय सेना की महिला अधिकारियों और जवानों के शौर्य और बलिदान को चित्रों और मॉडलों के माध्यम से बखूबी दिखाया गया है।
