कार्यालय आने वाले नागरिकों का करें सत्कार: महापौर

जबलपुर। नगर निगम द्वारा शहर विकास को लेकर चौतरफा कार्य किये जा रहे हैं तथा इस दौरान शहर के नागरिकों की सुविधाओं को भी निरंतर बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं सब कार्यों और प्रयासों की जानकारी लेने नगर निगम मुख्यालय में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और सम्मानजनक समाधान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर जगत बहादुर सिंह ने विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि शहर का प्रत्येक नागरिक हमारे लिए देवतुल्य है और उनके कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महापौर ने मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग, अपर आयुक्त कक्ष, अधीक्षण यंत्री कार्यालय, राजस्व शाखा और जल विभाग सहित अन्य प्रमुख अनुभागों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां रखी फाइलों, जनसुनवाई के आवेदनों और नागरिक सेवाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और तत्परता से निर्वहन करें। इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने*कार्यालय प्रमुखों को कार्यालय आने वाले नागरिकों का सत्कार के साथ उनकी सुनवाई करने निर्देश भी दिए।

Next Post

एसडीएम के खिलाफ वृद्धा ने कलेक्टर से की शिकायत 

Thu Sep 3 , 2026
जबलपुर। साकार हिल्स सैनिक सोसाइटी शक्ति नगर निवासी 72 वर्षीय वृद्धा ऊषा नैय्यर ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से एसडीएम गोरखपुर तहसील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। कलेक्टर के नाम दी हुई शिकायत में वृद्धा द्वारा बताया गया है कि उनके द्वारा माता पिता […]

You May Like

मनोरंजन