मुंबई, देश की प्रमुख वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी 360 ONE ने क्रिसिल इंटेलिजेंस के साथ मिलकर ‘वेल्थ क्रिएटर्स लिस्ट 2026’ जारी कर दी है। इस प्रतिष्ठित सूची के अनुसार, देश के शीर्ष अमीर परिवारों में गौतम अडानी और उनके परिवार ने शानदार बढ़त बनाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।
अडानी और अंबानी परिवारों में कड़ी टक्कर
रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम अडानी एंड फैमिली ₹9,08,178 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ भारत का सबसे अमीर परिवार बन गया है। वहीं, मुकेश अंबानी एंड फैमिली इस सूची में ₹8,93,622 करोड़ की कुल संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर रही है, जबकि सुनील भारती मित्तल का परिवार तीसरे स्थान पर है।
मुंबई का दबदबा और नए उद्यमी
भौगोलिक दृष्टि से आर्थिक राजधानी मुंबई का इस सूची में सबसे बड़ा दबदबा रहा है, जहां से अकेले 802 अमीर लोग शामिल हैं। इसके अलावा, इस रिपोर्ट में पहली पीढ़ी के खुद बिजनेस शुरू करने वाले उद्यमियों (फर्स्ट-जेनरेशन) और महिला कारोबारियों की बढ़ती हिस्सेदारी ने देश के मजबूत आर्थिक विकास को दर्शाया है।

