जबलपुर:सनातन धर्म मंदिर सभा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित समर वेकेशन कार्यक्रम इस वर्ष भी उत्साह के साथ संचालित किया जा रहा है। 2 मई से शुरू हुए इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे और सामान्य लोग शामिल होकर योग, ध्यान और संस्कारों की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन के दौरान योग अभ्यास, ध्यान, धार्मिक ग्रंथों की जानकारी एवं संस्कार पाठशाला का संचालन किया जा रहा है। इसमें लगभग 150 बच्चे भाग ले रहे हैं, वहीं बच्चों के साथ बड़े और बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक जुड़ रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
आयोजन में शिक्षक और आयोजकों की अहम भूमिका
समर वेकेशन कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में लकी भाटिया, मनीष तनेजा एवं मीनाक्षी दत्त द्वारा बच्चों को योग, ध्यान, ग्रंथ अध्ययन और संस्कारों से जुड़ी गतिविधियों का मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उनके निर्देशन में बच्चे उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सीखने के साथ आनंद भी प्राप्त कर रहे हैं। प्रतिदिन समर क्लास समाप्त होने के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाता है, जिसमें बच्चों को उनकी पसंद की चीजें दी जाती हैं। आयोजन का उद्देश्य बच्चों और आम लोगों को अवकाश के समय में संस्कृति, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
