ड्रग पैडलरों से संबंधों के आरोप में पुलिसकर्मी मुंशी गिरफ्तार

इंदौर:आजाद नगर थाने के एक पुलिसकर्मी को पुलिस ने मुखबिरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. मुखबिर पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर तेजाजी नगर थाने की हवालात में रखा है. उसकी संलिप्तता अपराधियों की कॉल डिटेल की जांच में सामने आई. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी से गुप्त पूछताछ के दौरान लखन गुप्ता का नाम सामने आया, जिसमें बताया गया कि वह ड्रग तस्करों के साथ आर्थिक लेन-देन करता था.

इसकी सूचना पुलिस कमिश्नर को दी गई, जिसके बाद लखन को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर लखन गुप्ता को आरोपी बनाया गया. उसकी गिरफ्तारी शाहरुख उर्फ पेट्रोल की निशानदेही पर हुई. आईपीएस करणदीप सिंह ने 200 ग्राम एमडी के साथ शाहरुख और विजय पाटीदार को पकड़ा था. मोबाइल डिटेल जांचने पर शाहरुख के फोन में लखन गुप्ता का नंबर मिला. इसके बाद डीसीपी विनोद मीणा को सूचना दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लखन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. लखन गुप्ता पर गंभीर आरोप हैं कि वह पुलिस कार्रवाई से पहले ही ड्रग पैडलरों को सतर्क कर देता था. साथ ही, अन्य अपराधियों से भी उसका सीधा संपर्क था.

Next Post

विंध्य में चल रहा शह और मात का खेल

Tue Mar 4 , 2025
विन्ध्य की डायरी डॉ रवि तिवारी लगातार सत्ता में काबिज रहने के कारण डबल इंजन वाली भारतीय जनता पार्टी में विंध्य के प्रभुत्व वाले नेताओं के बीच शह और मात का खेल पर्दे के पीछे इन दिनों पूरे चरम पर है. राजनीति में सुचिता का संकल्प लेकर काम कर रही […]

You May Like