पंचांग 11 अप्रैल 2025:-
रा.मि. 21 संवत् 2082 चैत्र शुक्ल चर्तुदशी भृगुवासरे रात 2/32, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे दिन 2/53, धु्रव योगे रात 7/33, गर करणे सू.उ. 5/45 सू.अ. 6/15, चन्द्रचार कन्या, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.
——————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 11 अप्रैल 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी. सफलता मिलेगी. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.राजनैतिक गतिविधियों का योग है, वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें. यात्रा होगी. वर्ष के अन्त में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. दिनचर्या में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है.
मेष और वृश्चिक राशि केव्यक्तियों को भौतिक सुख साधनों की उपलब्धता रहेगी. उत्तरदायित्वों को सम्हालना पडेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मित्रों से मतभेद होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को आय में सुधार होगा. धार्मिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को उन्नति होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को शत्रु पर विजय प्राप्त होगी. अध्ययन में रूचि रहेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों के स्वाभाव में नम्रता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को जमीन जायजाद प्रापर्टी आदि कार्यो से लाभ प्राप्त होगा.
——————————————————
आज का भविष्य- शुक्रवार 11 अप्रैल 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक विशेष चंचल तथा मिलनसार होगा, नेतृत्व करने की क्षमता रहेगी, किसी तरह की शिक्षा प्राप्त होगी, नौकरी तथा व्यवसाय दोनों में अग्रणी होगा, माता पिता के प्रति स्नेह रहेगा, आय के एक से अधिक साधन होंगे.
——————————————————
मेष- वाणी पर नियंत्रण रखें, साझेदारी में नया कार्य शुरू कर सकते हैं, नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी, मन में हर्ष रहेगा, प्रियजनों के कारण खर्च होगा.
वृषभ- तनाव की स्थिति स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रहेगी, खर्च पर काबू रखें, लेनदेन में सावधानी रखें, नवीन कार्य उपहार आदि की प्राप्ति होगी.
मिथुन- कार्य विस्तार की योजना को धक्का लगेगा, वक्त पर धन की व्यवस्था होना मुश्किल है, मित्रता उपयोगी रहेगी, खानपान में सावधानी रखें.
कर्क- जमीन जायजाद, कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यो में अवरोध दूर होंगे, पारिवारिक जीवन में संतोष बना रहेगा, लाभ होगा.
सिंह- लेखन, अध्ययन के कार्यो में रूचि रहेगी, मित्र मिलन होगा, संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य सम्बन्धी चिन्ता होगी.
कन्या- सहयोगी जोश देखकर कार्य में सहयोग करेंगे, कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति प्रभावी रहेगी, गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी, परिश्रम अधिक होगा.
तुला- जरूरतमंदों की मदद करके आप खुश होंगे, व्यवसाय की समस्या दर होगी, गुमी वस्तु मिलने का योग है, विवादों को टालना हितकर रहेगा.
वृश्चिक- परिवार के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा, सहयोगी नाराज हो सकते हैं, नई योजना की शुरूआत होगी.
धनु- कार्य निपटाने का दबाव रहेगा, अनपेक्षित कार्यो में सुख शांति मिलेगी, अधिकारी सहयोग करेगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगा, मनोनुकूल काम बनेगा.
मकर- घरेलू समस्याका समाधान होगा, राजनैतिकक्षेत्र में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग सहयोग करेंगे, शुभ समाचार प्राप्त होगा.
कुम्भ- अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, नये लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, आकस्मिक धन लाभ होगा, पेंडिंग पडे कार्य बनेंगे.
मीन- आकस्मिक खर्च मेंवृद्धि होगी, घरेलू समस्या के समाधान से सुकून मिलेगा, आत्म विश्वास से अपनी बात रखें. परिश्रम करने पर सफलता मिलेगी.
——————————————————
व्यापार भविष्य:
चैत्र शुक्ल चर्तुदशी को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी होगी, जीरा,धनियां, लौंग, मैथी, की चाल मंदी की रहेगी, सोना, चांदी, में स्थिरता रहेगी, लालमिर्च, पदार्थो में घट-बढ़ के साथ पूर्व की चाल चलेगी. भाग्यांक 2660 है.
——————————————————
