‘चार इंजन’ की सरकार के बावजूद जल संकट:आतिशी

नयी दिल्ली, 24 मई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा है कि दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार होने के बावजूद भी यहां की जनता पानी जैसी बुनियादी ज़रूरतों के लिए भी मोहताज है।
सुश्री आतिशी ने दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शनिवार को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। उन्होंने पत्र में कहा, “ टैंकरों के सामने लाइन में खड़ी महिलायें, बाल्टी और मटकों के साथ इंतज़ार करते बच्चे,
ये दृश्य अब दिल्ली की नयी पहचान बनते जा रहे हैं। क्या ऐसी दिल्ली का सपना भाजपा ने दिल्लीवालों को दिखाया था?”
उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में 24-24 घंटे तक पानी की आपूर्ति ठप, जनता परेशान है, लेकिन सरकार और मंत्री मौन है। दिल्ली में भाजपा की ‘चार इंजन’ की सरकार के बावजूद भी दिल्ली की जनता पानी जैसी बुनियादी ज़रूरतों के लिए भी मोहताज है।
विपक्ष के नेता ने कहा कि मई के महीने में ये हाल है, तो गर्मी बढ़ने पर क्या होगा? क्या सरकार दिल्ली के लोगों के पेयजल को अब भगवान भरोसे छोड़ देना चाहती है? उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी सिर्फ़ एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि जनता के प्रति भाजपा सरकार की लापरवाही है।
उन्होंने कहा, “ यह पत्र मैं आपको राजधानी दिल्ली के उस भीषण जल संकट को लेकर लिख रही हूं, जिससे आज पूरा शहर जूझ रहा है। अभी तो मई का महीना ही चल रहा है, गर्मियों की असली तपिश आना बाकी है, लेकिन दिल्ली की
जनता पानी की भयानक किल्लत से जूझ रही है। शहर के कोने-कोने में लोग पानी की कमी को लेकर परेशान हैं। ”

Next Post

जिंसों में टिकाव

Sat May 24 , 2025
नई दिल्ली 24 मई (वार्ता) स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिसों के भाव स्थिर रहे। इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल […]

You May Like

मनोरंजन