रेलवे स्टेशन में संदिग्ध अवस्था में यात्रियों के सामान की ताकझांक करता युवक गिरफ्तार

अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन में जीआरपी (शासकीय रेल पुलिस) एवं रेल सुरक्षा बल (टास्क टीम) द्वारा आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिये लगातार चलाये जा रहे अभियान में शुक्रवार-शनिवार की रात प्लेटफार्म व ट्रेन चेकिंग के दौरान युवक को गिरफ्तार किया गया और कब्जे से चोरी के गहने और नगदी सहित करीब 1 लाख 89 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है। जिसे शनिवार को न्यायालय प्रस्‍तुत किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी पूर्व से आपराधिक रिकार्ड का हैं।
शासकीय रेल पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रीतम सिंह ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात प्लेटफार्म व ट्रेन चेकिंग के दौरान एक युवक यात्रियों की भीड में संदिग्ध अवस्था में यात्रियों के सामानों की ताकझाक करते दिखाई पडा जो पुलिस को देखकर भागने के प्रयास करने लगा जिसे से घेराबंदी कर पकड़ा पूछतांछ करने पर अपना नाम 24 वर्षीय लक्ष्मण बंसल पुत्र हीरामणी बंसल निवासी केराडोल थाना पोडी जिला एमसीबी (छग) का बताया, स्टेशन आने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने पर संदिग्ध लगा कडाई से पूछताछ पर बताया कि अप्रैल महीने में रात्रि में अमरकंटक एक्सप्रेस में अनूपपुर स्टेशन से जैसे ही गाडी खुली थी जनरल कोच एक महिला यात्री का बैग लेकर कूद गया था एवं दो अन्य ट्रेनों में भी चोरी की घटना स्वीकर किया और चोरी का सामान अपने घर केराडोल में छिपा कर रखा हूँ। जिस पर आरोपी पर धारा 305(सी) बीएनएस अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी के कब्जे से नगदी 4000 रूपये, एक सोने का झुमका कीमती 90000 रूपये,एक सोने का लाकेट कीमती 12000, नगदी एक मंगलसूत्र कीमती 40000 रूपये, एक कान के टाप्स कीमती 22000 रूपये, जितिया कीमती 11000 रूपये, चांदी की पायल कीमती 10000 रूपये कुल 1,89,000 रूपये का समान घर केराडोल से जप्त किया गया।
कार्रवाई में शासकीय रेल पुलिस चौकी प्रभारी सउनि प्रीतम सिंह, सउनि विनोद गौतम आरक्षक मनोज यादव, संजीत शर्मा एवं रेल सुरक्षा बल (टास्क टीम) अनूपपुर के सउनि अमरेन्द्र सिंह, आर.डी के पाल की भूमिका रही।

Next Post

दमोह में स्वस्थ्य आयु के लिए योग थीम पर मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Sun Jun 21 , 2026
दमोह: 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 ‘स्वास्थ्य आयु के लिए योग’ थीम पर टर्फ हॉकी स्टेडियम दमोह में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग दमोह द्वारा किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन चल रहा है।इस […]

You May Like