दमोह में स्वस्थ्य आयु के लिए योग थीम पर मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

दमोह: 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 ‘स्वास्थ्य आयु के लिए योग’ थीम पर टर्फ हॉकी स्टेडियम दमोह में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग दमोह द्वारा किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन चल रहा है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन व डेयरी विभाग मंत्री लखन पटेल, विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) विशेष रूप से मौजूद है।

योग प्रशिक्षक प्रशांत असाटी के द्वारा सभी को योगाभ्यास कराया जा रहा है। कार्यक्रम में नपा पूर्व अध्यक्ष मालती असाटी,जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम निकेत चौरसिया, एसडीएम सौरभ गंधर्व, जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा, पीआईयू रामानुजन विश्वकर्मा, आयुष विभाग से डॉक्टर राजकुमार पटेल, मुकेश द्विवेदी, सुशील नामदेव, डॉक्टर बी.के. असाटी सहित शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित हैं।

Next Post

टीटी नगर स्टेडियम में योगाभ्यास, खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा

Sun Jun 21 , 2026
भोपाल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह टीटी नगर स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 7 बजे हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्कूली बच्चों ने सहभागिता की। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। […]

You May Like