भोपाल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह टीटी नगर स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 7 बजे हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और स्कूली बच्चों ने सहभागिता की।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया। खिलाड़ियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।
Next Post
रामाकोना सरपंच श्वेता गोहेल 6 साल के लिए अयोग्य घोषित, चुनाव लड़ने पर भी रोक
Sun Jun 21 , 2026
सौसर:सौसर विकास खंड की बहुचर्चित पंचायत रामाकोना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में घिरीं सरपंच श्वेता गगन गोहेल के खिलाफ जिला पंचायत सीईओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें ‘मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम’ की धारा 92 (5) […]
