
ग्वालियर । गत 15 वर्षों से आयोजित सामूहिक गोवर्धन पूजा महोत्सव 22 अक्टूबर को पूर्वाह्न सेवा पथ परिसर में मनाया जाएगा ।
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया द्वारा सन् 2010 से स्थापित परम्परा के अन्तर्गत कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा 22 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे भगत सिंह नगर स्थित सेवापथ परिसर में सामूहिक गोवर्धन पूजा महोत्सव आयोजित किया गया है जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक , धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों के गणमान्य , विद्वत गण व जन प्रतिनिधि गिरिराज जी का सामूहिक पूजन व महाआरती करेंगे । गौ पूजन एवं वनस्पति पूजन भी किया जाएगा । इस अवसर पर गाजे बाजे एवं आतिशबाजी के बीच श्री ठाकुर जी की महाप्रसादी व छप्पन भोग का वितरण भी होगा ।
