खाद के लिए सुबह से लग रही लम्बी कतारें

खिलचीपुर। रबी सीजन में फसल बुवाई का कार्य शुरु हो गया है. लेकिन किसानों को खाद नहीं मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खाद के लिए लम्बी-लम्बी लाइन में लगना पड़ रहा है.

खिलचीपुर में कृषक सहकारी विपणन समिति मर्यादित कार्यालय के बाहर खाद लेने के लिए किसानों की लम्बी-लम्बी लाइन देखी जा सकती है. किसान अपने आधार कार्ड और जमीन के आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को पत्थर से दबाकर जमीन पर रखते हुए नम्बर लगाकर लाइन में लग रहे है.

नम्बर आने का इंतजार कर रहे

घंटो तक लाइन में लगकर खाद के लिए अपनी बारी का इंतजार किसान को करना पड़ रहा है. खाद लेने आये एक किसान के अनुसार पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रहा है. यदि 4 बोरी खाद मिल जाए तो काफी सुविधा होगी. ग्राम मांडाखेड़ा निवासी किसान लक्ष्मीनारायण के अनुसार वह दो दिन से खाद के लिए लाइन में लग रहे है. सुबह सात बजे आकर लाइन में लग रहे है. गुरुवार को नंबर आया लेकिन तब तक कार्यालय बंद हो गया.

समिति कार्यालय के बाहर पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी खाद के लिए परेशान हो रही है. ्रग्राम धामदा निवासी केसर बाई ने कहा कि वह सुबह 7 बजे घर से निकली थी. लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है. किसानों का कहना है कि गेहूं की बोवनी का समय निकल रहा है. खाद नहीं मिलने से बुवाई रुक जाएगी.

Next Post

मामूली विवाद के चलतेे नाबालिग ने मारी छूरी

Sat Oct 18 , 2025
सीहोर।मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जमोनिया तालाब में शनिवार को दो नाबालिगों के बीच मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया. एक नाबालिग ने अपने पास रखी छूरी निकालकर दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल […]

You May Like