कनाडा के कोलंबिया प्रांत में गोलीबारी, 10 की मौत 25 घायल

वैंकूवर, 11 फरवरी (वार्ता) कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज में एक उच्च विद्यालय और पास के एक घर में हुई गोलीबारी में संदिग्ध शूटर समेत 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 25 अन्य लोग घायल हुए हैं।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने मंगलवार को बताया कि अधिकारियों ने स्थानीय समय के अनुसार अपराह्न करीब 1:20 बजे टम्बलर रिज माध्यमिक विद्यालय में गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई की। विद्यालय में छह लोग मृत पाए गए, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय में मृत्यु हुई। वहीं, दो और पीड़ित एक घर से मिले, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह इस घटना से जुड़ा है।

आरसीएमपी ने कहा कि संदिग्ध शूटर भी मरा मृत पाया गया। शायद उसने खुद को गोली मार ली होगी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कोई और संदिग्ध फरार नहीं है।

लगभग 25 लोग घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। आरसीएमपी ने कहा कि सभी विद्यार्थी और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। गौरतलब है कि रॉकी माउंटेन्स की तलहटी में बसे टम्बलर रिज की आबादी लगभग 2,400 है।

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रधानमंत्री डेविड एबी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “आज रात टम्बलर रिज में हमारे दिल उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खो दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “सरकार आने वाले दिनों में कम्युनिटी के लोगों को हर मुमकिन मदद देगी, क्योंकि हम सभी इस सोच से परे दुखद घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।”

 

Next Post

वृद्धा की मौत होते ही सामने आए आरोप-प्रत्यारोप

Wed Feb 11 , 2026
सतना : लकवे की बीमारी से जूझ रही एक 65 वर्षीय महिला की मौत के बाद जिला चिकित्सालय परिसर में उस वक्त खून के रिश्ते तार-तार होते नजर आए जब मृतका की बेटी और बेटों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने शुरु कर दिए. एक ओर जहां बेटी ने […]

You May Like