फील्ड पर रहकर कार्यों की करें मॉनीटरिंग: निगमायुक्त

जबलपुर: मुख्यमंत्री हैल्पलाइन के अंतर्गत दर्ज आम नागरिकों के आवेदनों एवं विषयों पर त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपूर्ण निवारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि जन-समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
इस दौरान निगमायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी विभागीय प्रमुखों कार्यपालन यंत्रियों और जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे केवल कार्यालयीन स्तर पर समीक्षा न करें, बल्कि स्वयं फील्ड पर रहकर कार्यों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने ये भी कहा कि जब जिम्मेदार अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे, तो कार्य में पारदर्शिता आएगी और जन-समस्याओं का व्यावहारिक व स्थाई समाधान संभव हो सकेगा।
अधिकारियों को दी सख्त हिदायत
लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी शिकायत को आवेदक की संतुष्टि और कार्य की गुणवत्ता अनिवार्य रूप से परिलक्षित होनी चाहिए। निर्माण कार्य, जल प्रदाय, सीवरेज, और स्वच्छता से जुड़ी शिकायतों को पूरी तकनीकी सटीकता के साथ हल किया जाए ताकि नागरिकों को दोबारा परेशानी न हो। बैठक में अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण यंत्री,सभी विभागों के कार्यपालन यंत्री, स्वास्थ्य अधिकारी, और समस्त जोनल अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

टैंक शिविर हुआ आयोजित

Fri Jun 19 , 2026
जबलपुर: एन सी सी ग्रुप मुख्यालय जबलपुर के निर्देशन में एम पी एण्ड सी जी अमरकंटक टैक शिविर 17 जून से 24 जून तक कैम्प कमांडेण्ट कर्नल दिनेश जायसवाल के मार्गदशन में आयोजित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ निर्देशालय से जबलपुर, भोपाल, इन्दौर, ग्वालियर, सागर एवं रायपुर […]

You May Like