ग्वालियर: खाद्य विभाग ने एक दुकान में रखे 16 एलपीजी सिलेंडर जब्त किये हैं। खाद्य विभाग ऐसे ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है जहाँ उसे गैस सिलेंडरों के मिलने की संभावना हो या किसी ने उसकी शिकायत की हो, आज एक ऐसी ही कार्रवाई खाद्य विभाग ने ग्राम बेरजा में की, विभाग के अधिकारी जनपद पंचायत मुरार के ग्राम बेरजा पहुंचे यहाँ उन्होंने विनायक गैस रिपेयरिंग दुकान पर छापा मारा, दुकान जितेंद्र पाल की थी।
खाद्य विभाग की टीम ने जब दुकान का निरीक्षण किया तो उसे वहां भारी मात्रा में एलपीजी सिलेंडर भरे मिले, जब चैकिंग की तो वहां घरेलू 14. 2 किलो ग्राम वाले 16 एलपीजी सिलेंडर मिले इसमें से बीपीसीएल कंपनी के 13 भरे हुए और 2 खाली 1 सिलेंडर तथा एचपीसीएल कंपनी का 1 खाली सिलेंडर मिला। खाद्य विभाग की टीम ने सभी अनाधिकृत भंडारित सिलेंडरों को जब्त कर लिया।
जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि इन सिलेंडरों को जितेन्द्र पाल की दुकान से जब्त कर राजा गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में यथास्थिति रखे जाने के लिए दिया है। अनियमितता पाए जाने पर जितेन्द्र पाल के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार किया गया है जिसे कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।
