प्रेम-प्रसंग के चलते नाबालिग की हत्या, आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षैत्र अंतर्गत गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात लगभग 1.30 बजे दो बत्ती चौराहे पर एक नाबालिग की दो युवकों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के रतलाम दौरे के पहले ही सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों रात को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग माना जा रहा है। कंट्रोल रूम पर हुई प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने पत्रकारों को बताया कि अजय पितानंद किशोर मकवाना निवासी नयागांव टेंकर रोड द्वारा सूचना दी गई कि नयागांव टैंकर रोड निवासी विशाल ररोतिया (17) पिता दिनेश ररोतिया नामक नाबालिग की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक विशाल ई रिक्शा चलाता है। रात को उसके दोस्त चाय पिलाने का बोलकर ले गए थे और दो बत्ती चौराहे पर लडक़ी से बात करने को लेकर विवाद हुआ। देवेंद्र और अभय ने विशाल पर चाकुओं से अनेक वार करते हुए मौत के घाट उतार दिया। पुलिस रात को ही सक्रिय हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या के दो आरोपी देवेंद्र उर्फ कालू (21) पिता मोहनलाल मालवीय नयागांव भवानी नगर रतलाम तथा अभय राजपुरोहित (21) पिता अजय राजपुरोहित नयागांव साईं मंदिर के पीछे को गिरफ्तार किया है।

Next Post

मस्क से बातचीत नहीं करेंगे ट्रम्प, सुलह की कोशिश जारी

Fri Jun 6 , 2025
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच चल रही तनातनी ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। एक दिन पहले हुए सार्वजनिक विवाद के बाद ट्रम्प ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें मस्क से बातचीत करने में कोई रुचि नहीं है। जब पत्रकारों […]

You May Like