गौवंश के लिए गौशाला व अभ्यारण की हो व्यवस्था

देवसर: सड़कों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में बढ़ती निराश्रित गौवंश की समस्या को लेकर समाजसेवी एडवोकेट हेम प्रताप तिवारी ने म.प्र. सरकार से शीघ्र प्रभावी व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में निराश्रित गौवंश सड़कों पर घूम रहे हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। गौवंश के साथ-साथ वाहन चालकों और राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ रही है।

एडवोकेट तिवारी ने कहा कि सरकार प्रत्येक क्षेत्र में पर्याप्त क्षमता वाली गौशालाओं अथवा ग्राम अभ्यारण की व्यवस्था कर निराश्रित गौवंश को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराए। इससे सड़कों पर दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ किसानों की फसलों को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा। उन्होंने इस समाचार पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले में शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Next Post

चिड़ियाघर में बढ़ा जेब्रा का कुनबा , नए मेहमान का हुआ आगमन

Fri Aug 21 , 2026
इंदौर:  में एक बार फिर नए मेहमान की आमद हुई है. यहां जेब्रा के बच्चे का जन्म हुआ है. इसके साथ ही चिडç¸याघर में जेब्रा का परिवार बढ़कर तीन हो गया है. नवजात के आने से चिडç¸याघर प्रबंधन में भी उत्साह है. दरअसल, जामनगर चिड़ियाघर से एनिमल एक्सचेंज के तहत […]

You May Like

मनोरंजन