नाबालिग बेटे ने की मां की हत्या

भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बेटे ने सिर पर लोहे की छड़ से प्रहार करके अपनी माँ की हत्या करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि आरोपी बेटे ने होटल में काम करके कमाए सात हज़ार रुपए अपनी माँ रुक्सीना (40) के पास रखे थे। बेटे ने मां से जब वह रुपये मांगे तो माँ ने सुरक्षा के लिहाज़ से उसे रुपये देने से मना कर दिया, जिससे बेटा उत्तेजित हो गया। उसने घर में रखा लोहे का सरिया उठाया और अपनी माँ के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

पुलिस ने बताया कि चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुँचे और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से लहूलुहान रुक्सीना को तुरंत कामां अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

 

Next Post

सर्वसमाज को आवंटित भूमि का आवंटन रद्द किये को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

Tue Dec 2 , 2025
भरतपुर, (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर में गहलोत सरकार के कार्यकाल में सामाजिक संस्थाओं के लिए छात्रावास एवं सामुदायिक भवन बनाने के लिए आवंटित की गई जमीनों के आवंटन रद्द कर दिए जाने से आक्रोशित सर्वसमाज के लोगों ने सोमवार को कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन […]

You May Like