उप मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति बस्ती में सीसी रोड का किया भूमिपूजन

खोखम बस्ती वालों को 2.38 करोड़ की सडक़ की सौगात मिली है: उप मुख्यमंत्री

नवभारत न्यूज

रीवा, 9 फरवरी, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नगर निगम के वार्ड क्रमांक चार चोरहटा में अनुसूचित जाति बस्ती खोखम में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया. नगर निगम द्वारा कायाकल्प योजना से बनाई जा रही इस रोड की लागत दो करोड़ 38 लाख 87 हजार रुपए है. इसकी कुल लंबाई 3590 मीटर है. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खोखम बस्ती वालों को दो करोड़ 38 लाख रुपए की सडक़ की सौगात देने आया हूं. इस बस्ती में 6 माह में चार मीटर चौड़ाई की सीसी रोड का निर्माण हो जाएगा. इससे आवागमन सुगम होने के साथ क्षेत्र का विकास भी होगा. इस सडक़ का निर्माण मुख्यमंत्री जी द्वारा विधायक क्षेत्र विकास निधि से रीवा के लिए स्वीकृत 19 करोड़ रुपए की राशि से किया जा रहा है. हमारी सरकार जनता से पूछकर उनकी इच्छा के अनुसार विकास के कार्य कर रही है. खोखम बस्ती में अधोसंरचना विकास के सभी कार्य कराए जाएंगे. इस सडक़ के निर्माण के लिए यहाँ के पार्षद दारा सिंह ने विशेष प्रयास किया. उन्हें मैं सडक़ निर्माण के लिए बधाई देता हूँ. समारोह में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह ने सडक़ निर्माण का तकनीकी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. समारोह में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े, पार्षदगण, राजगोपाल मिश्रचारी, डीएन शुक्ला, जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे.

Next Post

तेंदुए का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun Feb 9 , 2025
पन्ना ब्यूरो धरमपुर रेंज के अंतर्गत पिष्टा बीट के कक्ष क्रमांक पी-6 में एक बारी में फंदे से फस जाने के कारण एक नर तेंदुए की मौत हो गई थी जिसकी उम्र लगभग 6 वर्ष बताई जा रही थी जिसे डीएफओ उत्तर वन मंडल गर्वित गंगवार ने गंभीरता से लेते […]

You May Like