
जबलपुर। कैंट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले के साथ अतिक्रमणकारी ने मारपीट कर दी। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट की शिकायत थाने में की गई है। जानकारी के मुताबिक बंगला नंबर 44 महावीर कंपाउंड में अवैध निर्माण किया जा रहा था, वजीउद्दीन पिता स्व.निजामुद्दीन द्वारा मकान बनाया जा रहा था, कैंट बोर्ड के अमला निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचा तो अवैध निर्माण कर्ता ने मारपीट कर दी।
