
इन्दौर:नगर निगम शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर गंभीर कदम उठाने जा रहा है. कुत्तों के काटने की बढ़ती घटना को लेकर नगर निगम सुपर कोर्ट में याचिका दायर करेगा. यह निर्णय आज महापौर ने अधिकारियों के साथ बैठक में लिया.महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज स्मार्ट सिटी कार्यालय में निगम अधिकारियों के साथ कुत्तों के काटने की समस्या को लेकर बैठक ली.
उक्त मुद्दे पर चर्चा और समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए. महापौर ने कुत्तों की नसबंदी अभियान की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल इंदौर की नहीं, पूरे देश के कई शहरों की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में इस विषय को लेकर पहले से कई याचिकाएं लंबित हैं। ऐसे में नगर निगम इंदौर को भी तथ्यात्मक और मजबूत आधार के साथ रिव्यू दायर करनी चाहिए , ताकि राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकल सके.
संवेदनशील इलाकों की निगरानी करें
महापौर को अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में इंदौर में लगभग तीस हजार कुत्तों की नसबंदी बाक¸ी है. बाकी कुत्तों की नसबंदी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है. इस पर महापौर ने नसबंदी के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान चलाने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी की व्यवस्था करने निर्देश दिए. साथ ही जनभागीदारी से कुत्ता की समस्या का समाधान करना उच्च होगा. बैठक में निगम आयुक्त शिवम वर्मा ,अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे
