दमोह:पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए सिटी कोतवाली के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।चेकिंग के दौरान एएसआई बलविंदर सिंह, एएसआई उषा, प्रधान रक्षक पंकज, चैन सिंह, रामकुमार, अखिलेश तिवारी, राघवेंद्र, अजय पटेल, आरक्षक आर.के. सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।
बता दें कि इन नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है।हेलमेट न पहनना। बाइक पर तीन सवारी बैठाना। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना।सीट बेल्ट न लगाना। वाहन की कांच पर काली फिल्म लगाना। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इससे ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। लगातार चेकिंग से निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों में कमी आएगी।
