
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान राष्ट्रभक्त एवं वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज ने अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और धर्म के प्रति अटूट निष्ठा का परिचय दिया था।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि संभाजी महाराज ने असहनीय यातनाएं सहने के बावजूद अपने धर्म और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि मां भारती की सेवा में छत्रपति संभाजी महाराज का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा और उनका जीवन देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं साहस की प्रेरणा देता रहेगा।
