नाका चंद्रवदनी चौराहे से नीडम ब्रिज चौराहा तक अतिक्रमण हटाया

ग्वालियर: शहर में सुगम यातायात के लिए नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके अंतर्गत शहर के सभी प्रमुख मार्केट एवं सडकों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया।नगर निगम आयुक्त के दिये गए निर्देश के पालन में पूर्व विधानसभा अंतर्गत नाकाचंद्रवनी चौराहे से नीडम ब्रिज चौराहा तक मुख्य मार्ग पर यातायात में अवरुद्ध कर रहे हाथ ठेले एवं फुटपाथियो को हटाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई।

इसके साथ ही सख्त हिदायत दी गई कि ठेला आदि लगा कर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जावे, अन्यथा मदाखलत विभाग द्वारा सामान जब्त कर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। इसके साथ ही गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय एवं जयारोग्य हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर कुछ व्यक्तियों द्वारा हाथ ठेला एवं गुमटी लगा कर अस्थाई अतिक्रमण किया गया था। जिसको कार्यवाही कर हाथ ठेला गुमटी काउंटर सिलेंडर आदि सामान जप्त किया जाकर उक्त दोनों स्थलों के मुख्य द्वार से अतिक्रमण हटाया गया।

Next Post

अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू, 36 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में हो रहे शामिल

Mon Jun 30 , 2025
ग्वालियर: अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा आज 30 जून से 10 जुलाई तक ग्वालियर और सागर में आयोजित की जा रही है। इसमें कुल 36437 अभ्यर्थी शामिल किये गए हैं। इसमें 30820 ग्वालियर में 3 सेंटर पर और 5617 सागर में 2 केंद्र पर परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा आज […]

You May Like

मनोरंजन