सीबीआई ने एक दशक से फरार लोकसभा के फर्जी कर्मचारी को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने लोकसभा सचिवालय में कर्मचारी के रूप में फर्जी पहचान बताने के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे एक आदतन अपराधी जितेंद्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करके गुरुवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने बताया कि जितेंद्र पाठक और अन्य के खिलाफ 13 जुलाई 2009 को मामला दर्ज किया गया था। उस पर सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 50,000 रुपये की ठगी करने का आरोप था। जांच पूरी होने के बाद, दिसंबर 2009 में उसके और एक अन्य आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी जितेंद्र पाठक आरोप पत्र दाखिल होने के बाद से कभी भी अदालत के समक्ष पेश नहीं हुआ। सीबीआई ने सुनवाई के दौरान उसे खोजने के निरंतर प्रयास किये गये, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। सभी निर्धारित कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रायल कोर्ट ने 28 सितंबर 2016 को जितेंद्र पाठक को आदतन अपराधी घोषित कर दिया था। सत्यापन के दौरान मिले इनपुट से जानकारी मिली कि आरोपी पंजाब के लुधियाना में रह रहा था। सीबीआई ने तकनीकी विश्लेषण की मदद से एक विस्तृत अभियान चलाकर बुधवार को आरोपी जितेंद्र पाठक को लुधियाना, पंजाब से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

.....

Next Post

अपना आर्थिक संकट छिपाने के लिए ईरान के खिलाफ 'आर्थिक डी-डे' लाया अमेरिका : अराघची

Thu Aug 20 , 2026
तेहरान, 20 अगस्त (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेहरान के खिलाफ घोषित नये ‘इकोनॉमिक डी-डे’ अभियान की आलोचना करते हुए कहा कि इससे अमेरिका को ‘और बड़ी हार’ का सामना करना पड़ेगा तथा ईरानियों में अमेरिका के प्रति विरोध और […]

You May Like