अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू, 36 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में हो रहे शामिल

ग्वालियर: अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा आज 30 जून से 10 जुलाई तक ग्वालियर और सागर में आयोजित की जा रही है। इसमें कुल 36437 अभ्यर्थी शामिल किये गए हैं। इसमें 30820 ग्वालियर में 3 सेंटर पर और 5617 सागर में 2 केंद्र पर परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा आज सुबह 8 से शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक 4 पालियों में होगी। इसके लिये सेना और पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किये हैं।

सेना भर्ती बोर्ड के अनुसार ग्वालियर में आईओएन डिजीटल जोन आईडीजेड चितौरा रोड, भारतीय विद्या मंदिर और मालवा इंस्टीट्यूट में आयोजित की जा रही है। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार ग्वालियर में प्रतिदिन 3 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा शामिल होंगे। पिछली बार की तुलना में अभ्यर्थी अधिक है। इससे जाहिर है कि अग्निवीर के माध्यम से सेना में भर्ती होने का युवाओं का जुनून बढ़ रहा है।

Next Post

श्योपुर के मिलावली में करंट लगने से मां-बेटे की मौत

Mon Jun 30 , 2025
श्योपुर: जिले की मिलावली पंचायत में रात करीब साढ़े नौ बजे खेत में करंट लगने से मां और बेटे की मौत हो गई।भतीजे रामनरेश ने बताया कि दोनों मृत खेत की मोटर से चिपके हुए थे। ऐसा लगता कि धान की पौध के लिए मोटर चालू करने गए 45 वर्षीय […]

You May Like