खेल प्रतिभा का सम्मान: सीएम डॉ. यादव ने विश्व विजेता क्रिकेटर क्रांति गौड़ को फोन कर दी बधाई

भोपाल: मध्यप्रदेश की बेटी और विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि राज्य सरकार उनकी इस उपलब्धि के सम्मान में एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी।

डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अपने लगन और परिश्रम से ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए, देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए। सरकार हमेशा अपने खिलाड़ियों और युवाओं के साथ खड़ी है।छतरपुर जिले की रहने वाली क्रांति गौड़ की इस सफलता से पूरे प्रदेश में गर्व और उत्साह का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने न केवल खेल जगत, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है।

Next Post

युवक लापता, परिजन परेशान, हर ओर तलाश जारी

Tue Nov 4 , 2025
ग्वालियर: डबरा से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाला 18 वर्षीय युवक रात्रि से लापता है। मिली जानकारी के अनुसार डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 15 कुशवाहा छात्रावास के पास रहने वाला विक्की कुशवाह पुत्र धर्मेंद्र कुशवाह उम्र […]

You May Like