युवक लापता, परिजन परेशान, हर ओर तलाश जारी

ग्वालियर: डबरा से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाला 18 वर्षीय युवक रात्रि से लापता है। मिली जानकारी के अनुसार डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 15 कुशवाहा छात्रावास के पास रहने वाला विक्की कुशवाह पुत्र धर्मेंद्र कुशवाह उम्र लगभग 18 वर्ष मंगलवार की रात से घर से लापता है।

परिजनों ने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां हर जगह तलाश की, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को विक्की कुशवाह के संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 8319085281 पर संपर्क करें। परिजन बेटे की सकुशल वापसी की उम्मीद में लगातार तलाश कर रहे हैं।

Next Post

भगवान श्रीराम के जलते पोस्टर का वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ कार्यवाही

Tue Nov 4 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना पुलिस ने भगवान श्रीराम के जलते पोस्टर का वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ हिंदू कार्यवाही की है, वहीं युवक की पहचान वकील चौधरी के रूप में हुई हैं।यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब मारोरा अहीर गांव के मंदिर में शिव […]

You May Like