संदिग्ध आचरण : जिला पुलिस बल व 8वीं बटालियन के जवान निलंबित

सिवनी: सिवनी जिले की पुलिस कितनी ईमानदारी से काम कर रही है इसका जीता जागता उदाहरण देखने को मिला। नागपुर जा रही कार में रखे हवाला के लगभग 3 करोड़ रुपए को पुलिस वालों द्वारा बंदरबांट कर लिए जाने का आरोप लगा है। इसकी जानकारी सिवनी पुलिस के आला अफसरों को होने के बाद भी कार्यवाही में हीलाहवाली बरती गई।

जिला सिवनी में पदस्थ / कार्यरत जिला पुलिस बल एवं 8 वीं वाहिनी विसबल, छिन्दवाड़ा के निम्नलिखित अधिकारियों/ कर्मचारियों के संदिग्ध आचरण के लिए इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर पुलिस लाईन सिवनी में सम्बद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा निलंबन के दौरान ये नियमानुसार तीनों गणनाओं में पुलिस लाईन सिवनी में उपस्थित होगें ।

जिसमें 1-उप निरीक्षक अर्पित भैरम, थाना प्रभारी बण्डोल, सिवनी।, 2-प्रधान आरक्षक 203 माखन, एसडीओपी कार्यालय सिवनी।, 3-प्रधान आरक्षक 447 रविन्द्र उईके, रीडर एसडीओपी कार्यालय सिवनी।, 4-आरक्षक 803 जगदीश यादव, एसडीओपी कार्यालय सिवनी।, 5-आरक्षक 306 योगेन्द्र चौरसिया, एसडीओपी कार्यालय सिवनी।, 6-आरक्षक चालक 582 रितेश, ड्रायवर एसडीओपी कार्यालय सिवनी।, 7-आरक्षक 750 नीरज राजपूत, थाना बण्डोल, सिवनी।, 8-आरक्षक 610 केदार, गनमैन एसडीओपी सिवनी, 8 वीं वाहिनी विसबल छिन्दवाड़ा।, 9-आरक्षक 85 सदाफल, गनमैन-एसडीओपी सिवनी, 8 वीं वाहिनी विसबल छिन्दवाड़ा।

Next Post

दंदरौआ धाम के छोटे महंत राधिका दास सभी पदों से निष्कासित

Fri Oct 10 , 2025
ग्वालियर: दंदरौआ धाम के छोटे महंत राधिका दास को सभी पदों से निष्कासित कर दिया गया है। दंदरौआ धाम के महंत श्री रामदास जी महाराज ने उन्हें निष्कासित किया है। छोटे महाराज के नाम से जाने जाते थे श्री राधिकादास महाराज।अनेक शिकायत एवं खामियां मिलने की वजह से उन्हें हटाया […]

You May Like