बच्चों के अधिकारों और ज़िम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग के लिए अभियान चलाएंगी नेहा धूपिया

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ,पूर्व मिस इंडिया और सामाजिक कार्यकता नेहा धूपिया ने ज़िम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग को बढ़ावा देने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से,असम पुलिस और एक फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है।

यह कदम जिसे असम पुलिस ने शुरू किया था, अब एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। यह अभियान सोशल मीडिया पर बच्चों की निजी जानकारी अधिक साझा करने के खतरों और माता-पिता द्वारा सतर्क डिजिटल व्यवहार अपनाने की आवश्यकता को उजागर करता है।

नेहा धूपिया, जो पेरेंटिंग और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती हैं, इस अभियान से जुड़कर परिवारों को डिजिटल ज़िम्मेदारी अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी। नेहा धूपिया ने कहा,एक मां होने के नाते, मैं समझ सकती हूं कि अपने बच्चों की उपलब्धियां ऑनलाइन साझा करने की खुशी क्या होती है। लेकिन हमें खुद से यह सवाल पूछना चाहिए ,कितना ज़्यादा हो जाता है। यह अभियान हमें यह याद यह दिलाने के लिए है कि हमें न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि डिजिटल रूप से भी अपने बच्चों की सुरक्षा करनी चाहिए।

अब इस अभियान को और विस्तार दिया जाएगा, जिसके तहत जागरूकता वीडियो, पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट और स्कूलों एवं समुदायों में शैक्षिक कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ाने की योजना है। असम पुलिस और यह फाउंडेशन इस पहल का नेतृत्व जारी रखेंगे, जिससे बच्चों के डिजिटल अधिकारों और ज़िम्मेदार पेरेंटिंग पर जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Next Post

सनी देओल ने की सलमान खान की तारीफ की

Fri Apr 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल ने दबंग स्टार सलमान खान की तारीफ की है। बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान सिर्फ दर्शकों के नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के अपने लोगों के भी चहेते हैं। सनी देओल और सलमान खान ने वर्ष 1996 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म जीत में साथ […]

You May Like