सनी देओल ने की सलमान खान की तारीफ की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल ने दबंग स्टार सलमान खान की तारीफ की है।

बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान सिर्फ दर्शकों के नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के अपने लोगों के भी चहेते हैं। सनी देओल और सलमान खान ने वर्ष 1996 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म जीत में साथ में काम किया है।हाल ही में मीडिया से बातचीत में सनी देओल ने सलमान के साथ अपने पुराने और दिल से जुड़े रिश्ते पर बात की। उन्होंने बताया कि सलमान सिर्फ बड़े स्टार नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे इंसान हैं जिन्हें हर कोई दिल से पसंद करता है और उनकी इज़्ज़त करता है।

सनी देओल ने हाल ही में एक टीवी शो के दौरान बिताए कुछ खास पलों को याद किया। शो में दोनों ने एक-दूसरे की स्टाइल की मस्तीभरी नकल की। सलमान ने सनी के आइकॉनिक मूव्स किए, तो सनी ने सलमान की स्टाइल अपनाई। सनी ने बताया कि ये मस्ती भरा पल सिर्फ एक शो का हिस्सा नहीं था, बल्कि उस आपसी अपनापन और इज़्ज़त का आइना था जो दोनों के बीच सालों से है, वो रिश्ता जो सलमान के फिल्मों में आने से भी पहले का है।

सनी देओल ने खासतौर पर ज़ोर देकर कहा कि सलमान का देओल परिवार से जो रिश्ता है, वो सिर्फ प्रोफेशनल तहज़ीब तक सीमित नहीं है। चाहे धर्मेंद्र हों या बॉबी देओल, सलमान के दिल में उनके लिए सच्चा प्यार और अपनापन है। सनी ने बताया कि ये रिश्ता भाईचारे और मोहब्बत का है, जो सालों से बना हुआ है और वक्त के साथ और मजबूत ही हुआ है।

इंडस्ट्री के माहौल पर बात करते हुए सनी देओल ने कहा कि हर इंसान की अपनी एक अलग पहचान होती है और हर कोई चाहता है कि उसकी सराहना हो। उन्होंने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि वो हमेशा अपने साथी कलाकारों के साथ खड़े रहते हैं और इंडस्ट्री में एक पॉजिटिव और सपोर्टिव माहौल बनाए रखने में बड़ा योगदान देते हैं।

Next Post

वन अमले को पुलिस के समान लाभ, अधिकार और सुविधाएं मिलें

Fri Apr 11 , 2025
सीहोर।अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ एवं मध्य प्रदेश वन वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन अधिवेशन में भारतीय वन अधिकारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतन कमार आर्य ने कहा कि सबसे अधिक वन मप्र में हैं फिर भी देश भर के राज्यों से काफी कम वेतन और सुविधाएं […]

You May Like