शादी में हर्ष फायरिंग की चूक, छर्रे लगने से पांच घायल

इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की लापरवाही सामने आई है. माता पूजन कार्यक्रम के बाद अचानक चली गोली से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गोली के छर्रे लगने से पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.घटना नयापुरा इलाके की है, यहां एक विहीप नेता की बेटी का विवाह कार्यक्रम चल रहा था. माता पूजन के बाद परिजन और मेहमान सीतलामाता मंदिर से लौट रहे थे. इसी दौरान हर्ष फायरिंग की तैयारी में एक 12 बोर की बंदूक मंगवाई गई.

बंदूक हाथों-हाथ देते समय वहां मौजूद 12 वर्षीय नाबालिग से गलती से ट्रिगर दब गया. अचानक चली गोली के छर्रे आसपास खड़े लोगों में जा लगे, जिससे करीब पांच लोग घायल हो गए. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसे हालात बन गए. सूचना मिलते ही राऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है, जो लाइसेंसी बताई जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हर्ष फायरिंग के लिए हथियार किसने और क्यों दिया. घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Next Post

रसोई में गैस भभकने से झुलसे बुजुर्ग की मौत

Tue Jan 27 , 2026
इंदौर:छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के पंचमूर्ति नगर में घर के भीतर गैस रिसाव से लगी आग ने एक मजदूर की जान ले ली. खाना बनाते समय हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग की कई दिन इलाज के बाद अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच […]

You May Like

मनोरंजन