जिंसों में टिकाव

नई दिल्ली 26 फरवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त पड़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मार्च का पाम ऑयल वायदा पांच रिंगिट बढ़कर 4728 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.07 सेंट की गिरावट के साथ 45.98 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

Next Post

इंफोसिस से निकाले गए कर्मचारियों ने लगाया धांधली का आरोप

Wed Feb 26 , 2025
बेंगलुरु, 26 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी कर्मचारी सीनेट (एनआईटीईएस) ने कथित सामूहिक बर्खास्तगी के लिए इंफोसिस की निंदा करते हुये उसपर मूल्यांकन में हेराफेरी करने और श्रम कानूनों को दरकिनार करने के लिए खामियों का फायदा उठाने का आरोप लगाया है। एनआईटीईएस के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने बर्खास्तगी […]

You May Like

Play sound