
रीवा। पिछले कई दिनो से जिले में झमाझम बारिश नही हुई, जिसके चलते तापमान बढ़ गया है. दिन भर तेज धूप बनी रही और शाम को हुई बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई है. रात का न्यूनतम तापमान भी उछल कर 26 डिग्री पहुंच गया है. जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंच गया है.
गौरतलब है कि रीवा में पिछले तीन दिन से झमाझम बारिश नही हुई है. दिन भर अप्रैल-मई जैसी धूप रही और शाम होते ही आसमान में काले बादल आए लेकिन झमाझम बारिश नही हुई. हल्की बूंदाबांदी से उमस भरी गर्मी बढ़ गई. मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिन बारिश नही होगी. बुधवार से एक बार फिर झमाझम बारिश शुरू होने की संभावना जताई गई है. धान का रोपा लग चुका है और किसान धान में खाद का छिडक़ाव कर रहे है, लेकिन बारिश न होने से धान के उस रोपा को नुकसान है जो अभी लगाया गया है. कई दिन बारिश नही हुई तो नुकसान हो सकता है. हालाकि इस बार गत वर्ष के अपेक्षा इच्छी बारिश हुई है.
