60 लाख के लाल चंदन सहित 2 तस्कर धराए

अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर्नाटक जाएगी

 

मंदसौर। दलौदा थाना क्षेत्र के कचनारा चौकी पुलिस ने 12 क्विंटल लाल चंदन की लकडिय़ों के साथ गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। उन्हें 11 जून तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस मामले में कर्नाटक जाएगी, ताकि चंदन की तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। इधर दलौदा के इमरान की भी तलाश की जा रही है। इसके लिए दबिश दी गई, लेकिन लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। एसआई पूर्णिमा सिंह ने बताया कि फोरलेन हाइवे कचनारा मार्ग स्थित बाबा रामदेव ढाबे के सामने से ट्रक क्रमांक एमपी 09 जीएच 9201 से खाली कैरेट के नीचे छिपाकर रखी 12 क्विंटल लाल चंदन की लकड़ी जब्त की थी। उक्त चंदन लकड़ी की कीमत करीब 60 लाख रूपए है। मौके से ग्राम निंबोद निवासी अनवर पिता गुल मोहम्मद (51) और इसके पुत्र दाऊद पिता अनवर (28) को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ भारतीय वन्य अधिनियम-1927 की धारा 26, 33, 42 और मध्य प्रदेश अभिवहन वनोपज नियम की धारा 22, 379, 414 ढ्ढक्कष्ट के तहत केस दर्ज किया था। इन्हें कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर सौंपा है। लाल चंदन मध्य प्रदेश या इसके सीमावर्ती राज्यों में नहीं होता है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चंदन कर्नाटक से लेकर आए थे। जल्द एक टीम को वहां भी भेजा जाएगा।

इमरान की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दलौदा निवासी इमरान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इसने ही चंदन मंगवाया था। ये आरोपियों से पूछताछ में पता चला है। फिलहाल इसके मिलने के बाद पुलिस को और जानकारी मिल सकती है।

Next Post

चौथी बार जीत के साथ भाजपा का गढ़ बनी सीधी सीट

Fri Jun 7 , 2024
० सीधी संसदीय क्षेत्र के 7 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को मिली बढ़त, 2009 से लोकसभा क्षेत्र सीधी में खिल रहा कमल सीधी 7 जून। लोकसभा चुनाव 2024 में सीधी संसदीय क्षेत्र से चौथी बार प्रचंड जीत के साथ भाजपा का यह गढ़ बन चुका है। सीधी संसदीय क्षेत्र के […]

You May Like