संबल योजना अंतर्गत जिले के 28 हितग्राहियों के परिवारों को दी 60 लाख की आर्थिक सहायता

पांढुरना, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा शुक्रवार को जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से पांढुरना जिले के 28 हितग्राहियों के बैंक खातों में 60 लाख रुपये की राशि अंतरित कि गई,मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जनप्रतिनिधि,अधिकारी तथा हितग्राहियों ने सीधा प्रसारण भी देखा ।

प्रदेश के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत शुक्रवार को प्रदेश के ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ . मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 7 हजार से भी अधिक श्रमिकों के परिवारों को 175 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि का अंतरण किया गया । इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शुक्रवार दोपहर 3 बजे किया गया । इस कार्यक्रम को पांढुरना जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में भी जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं हितग्राहियों ने देखा ।

इस अवसर पर कार्यालय के सभाकक्ष में जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती लता तुमडाम,जनपद सदस्या श्रीमती कीर्ति पठाडे ,श्रम निरीक्षक सुश्री सरिता साहू,श्रम उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मरावी,योजना शाखा लिपीक सुनील कोचेकर सहित योजना के लाभान्वित हितग्राही प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

जिसमें पांढुरना जिले के भी 28 हितग्राहियों के बैंक खातों में 60 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। जिसमें पांढुरना जनपद पंचायत के 12,पांढुरना नगर पालिका के दो तथा सौंसर जनपद पंचायत के 12 एवं सौंसर नगर पालिका के दो इस प्रकार कुल 28 लोगों के बैंक खातों में यह 60 लाख रुपये की राशि जमा हुई है।

Next Post

एंजेल वन बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनी, 70 लाख सक्रिय ग्राहकों के करीब पहुंची

Fri Nov 13 , 2026
सिर्फ अक्टूबर में एनएसई पर शुद्ध रूप से 2.43 लाख सक्रिय ग्राहक बढ़े। दूसरी तिमाही में 15 लाख नए ग्राहक जुड़े और अक्टूबर में कुल ग्राहक संख्या 4 करोड़ के पार पहुंची। एंजेल वन लिमिटेड (NSE: ANGELONE, BSE: 543235) ने देश के स्टॉक ब्रोकिंग उद्योग में अपनी स्थिति और मजबूत […]

You May Like