
ग्वालियर। ग्वालियर प्रवास पर आए मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा खानून की दरगाह पर हाजिरी लगाई। पटेल ने दरगाह शरीफ पर पहुंच कर मजार शरीफ पर चादर पेश कीं और देश प्रदेश की खुशहाली तरक्की और अमनो अमां के लिए विशेष दुआ की । दरगाह पर नायब सज्जादानशीन डॉ एजाज खानूनी ने परम्परागत रूप से दस्तारबन्दी करके पटेल का इस्तकबाल किया। जिला वक्फ कमेटी के सदर आशिफ तहसीन पठान अपनी कमेटी के सदस्यों के साथ मौजूद रहे।समिति की ओर से उनका भी स्वागत किया गया। इस मौके पर नबाब खां, आजाद खां, नसीर ख़ां, भूरा खलीफा, इमरान खान, हबीबुल्लाह, इमाम मौहम्मद, शाहिद जाफरी आदि मौजूद रहे।
