सतना:नगर निगम सतना में 1100 कर्मचारियों की फौज पहले से ही खड़ी है. एक ओर जहां पिछले दिनों 300 आऊटसोर्स कर्मियों की भर्ती की गई थी वहीं दूसरी ओर इतने ही और कर्मियों की भर्ती की तैयारी की जा रही है. जिसके चलते वह समय दूर नहीं जब नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ जाएंगे. यह आरोप अखिल भारतीय सफाई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजू भारती द्वारा लगाया गया.
राजू भारती के अनुसार नगर निगम की पिछली परिषद के कार्यकाल में कुल 800 कर्मचारी पदस्थ थे. इस बार के कार्यकाल में पिछले दिनों 300 आऊटसोर्स कर्मियों की भर्ती की गई थी. जिसके चलते कर्मचारियों की संख्या बढक़र 1100 हो गई. इसी दौरान यह जानेारी भी सामने आई कि एक बार फिर से 300 आऊटसोर्स कर्मियों को भर्ती करने की तैयारी की जा रही है.
आऊटसोर्स कर्मियों की भर्ती की जिम्मेदारी प्रभारी कार्यपालन यंत्री आर पी सिंह संभाल रहे हैं. लिहाजा वह दिन दूर नहीं जब ननि में कर्मचारियों की भारी भरकम फौज खड़ा करने के बाद उन्हें वेतन दे पाना मुश्किल हो जाएगा. आलम यह है कि कर्मचारियों की भर्ती सफाई कार्य के लिए की गई है. लेकिन उनसे सफाई न कराकर निजी और कार्यालय के अन्य कार्य कराए जा रहे हैं
