पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर शुक्ल ने शोक जताया

भोपाल, 02 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुजरात के बनासकांठा में हुई दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है।

श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही, दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मध्यप्रदेश के श्रमिकों की असामयिक मृत्यु तथा कई श्रमिकों के गंभीर रूप से घायल होने की हृदय-विदारक घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मध्यप्रदेश सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। गुजरात सरकार से समन्वय स्थापित कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। मध्यप्रदेश सरकार घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

Next Post

कपड़ा व्यापारी को लूटने वाले दो आरोपियों में से एक ने फांसी लगाई

Wed Apr 2 , 2025
दूसरा पकड़ा गया      सतना:चित्रकूट पुरानी लंका तिराहे के निकट स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में असलहे के दम पर दहशत फैलाते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों में से एक ने फांसी लगा कर अपने घर जान दे दी। वहीं दूसरा आरोपी बांदा […]

You May Like