शहीद दिवस पर NSUI का कैंडल मार्च, शिक्षा के बाजारीकरण और फीस वृद्धि के खिलाफ खोला मोर्चा

भोपाल:एनएसयूआई के सदस्यों ने शहीद दिवस के अवसर पर भोपाल में मोमबत्ती मार्च निकालकर छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। यह मार्च दस नंबर चौराहे से प्रारंभ होकर हबीबगंज अंडर ब्रिज स्थित शहीद स्मारक तक पहुंचा।जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर कथित शिक्षा माफिया, फर्जी निजी विश्वविद्यालयों द्वारा शिक्षा के निजीकरण और व्यवसायीकरण, तथा निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही छात्र संघ चुनाव शीघ्र कराने की मांग और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता भी व्यक्त की गई।
स्मारक स्थल पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। अक्षय तोमर ने कहा कि शहीदों का सपना एक ऐसे भारत का था, जहां शिक्षा सभी के लिए सुलभ और समान हो, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं।प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार और महासचिव सैयद अल्तमस ने भी सभा को संबोधित करते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता, जवाबदेही और सख्त कार्रवाई की मांग की।

Next Post

राजस्थान और महाराष्ट्र के तस्करों सहित 3 गिरफ्तार, 8 पिस्टल जब्त

Mon Mar 23 , 2026
खरगोन: त्यौहारी समय में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए पड़ोसी राज्यों के हथियार तस्कर सक्रिय हो गए है। हालांकि व्यस्तता के बीच पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान, महाराष्ट्र के दो तस्करों के साथ ही बिचौलिये को गिरफ्तार करने में […]

You May Like

Play sound