पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह के निधन पर राज्यमंत्री ने कचनार पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

सतना। नागौद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता यादवेंद्र सिंह के निधन पर प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार स्व. यादवेंद्र सिंह का 73 वर्ष की आयु में भोपाल स्थित चिरायु अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार दोपहर निधन हो गया था। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिनमें हाई डायबिटीज और हृदय संबंधी बीमारी शामिल थीं। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम कचनार में किया गया।

इस दुखद घटना के बाद राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ग्राम कचनार स्थित उनके निज निवास पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत नेता की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि यादवेंद्र सिंह का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है और उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Next Post

अनुसंधान केवल अध्ययन का विषय नहीं बल्कि जीवन जीने का माध्यम

Sun Mar 15 , 2026
रतलाम। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार ‘अनुसंधान पद्धति, उच्च शिक्षा में नवाचार: चुनौतियां एवं भविष्य की संभावनाएं’ का समापन प्रेरणादायी विचारों के साथ हुआ। सेमिनार में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए विद्वानों ने अनुसंधान की गुणवत्ता, समाजोपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर अपने […]

You May Like

मनोरंजन