सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार देर रात सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि श्रीमती गांधी को सांस में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया और डॉक्टरों का एक दल उनका उपचार कर रहा है।

श्रीमती गांधी के साथ उनके पुत्र और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा सांसद पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। यह भी बताया जा रहा है कि उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया है।

श्रीमती गांधी को इससे पहले गत जनवरी में अस्पताल में भर्ती कर गया था और तब वह करीब छह दिन तक इसी अस्पताल में डॉक्टरों की रेख देख में रही थीं।

Next Post

पश्चिम बंगाल को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में एसआईआर का काम सुचारू रूप से चला : सुप्रीम कोर्ट

Wed Mar 25 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पश्चिम बंगाल को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में सुचारू रूप से चला है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने एसआईआर पर लिखे एक लेख का जिक्र करते हुए […]

You May Like